न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में बिजौलिया बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन|

बिजौलिया(दीपक राठौर)|
स्मार्ट हलचल।न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता शराफत हुसैन पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन, बिजौलिया के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 3 जुलाई 2026 को न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता शराफत हुसैन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में पुलिस थाना माण्डलगढ़ में प्रकरण संख्या 174/2026 दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।इस दौरान आंशिक धरना दिया गया
अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय परिसर के बाहर इस प्रकार की घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन व धरने मे बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश धाकड़, लक्ष्मी लाल सुराणा, निर्मल कुमार जोशी, घनश्याम लाल धाकड़,मुकेश धाकड़, सुमित जोशी, अनिल कुमार धाकड़,जसवंत सिंह सोलंकी,सुनील कुमार जोशी, प्रदीप कुमार शर्मा, राजू लाल धाकड़, मनीष धाकड़, नरेश सिंह तंवर, गौरव शर्मा,पंकज धाकड़,सुनील धाकड़,हितेश धाभाई, अभय मेवाड़ा, शिवलाल धाकड़,संजय धाकड़,बिठल तिवारी, रजत सेठिया,रतन सिंह चुंडावत मनोज बंजारा, सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।