राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के विरोध में अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार आंदोलन

बजरंग आचार्य

सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|राजगढ़ अभिभाषक संघ के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय सभी न्यायालयों का न्यायिक कार्य ठप्प रहा। इस बारे में जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ राजगढ़ अध्यक्ष एडवोकेट अजीत पचार ने बताया कि हाई कोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालयों में लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना लागू की है उसके विरोध में सम्पूर्ण राजस्थान में वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ कर दी है। उसी के अंतर्गत राजगढ़ में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की यह योजना न्याय की पूर्ण गुणवत्ता को भूलकर संख्यात्मक निस्तारण की प्रतिस्पर्धात्मक कार्यशैली जैसे आदेश हैं। इस योजना से लक्षित प्रकरणों के नाम पर पूर्ण परीविक्षा, विस्तृत बहस आदि मुख्य मुद्दों की प्रक्रिया को संक्षिप्त कर दिया गया है। यह आदेश अधिवक्ताओं के साथ-साथ अधीनस्थ न्यायालयों के लिए भी परेशानी का सबब और धर्म संकट जैसे हालात पैदा कर देने वाले हैं। ऐसी स्थितियों को देखते हुए राजस्थान के अधिवक्ताओं ने इस आदेश को निरस्त कर किए जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आदेश सिर्फ अधीनस्थ न्यायालय के लिए लागू किए गए हैं।