चित्तौड़गढ़ में मंत्री वर्सेज एसपी…. जनता की मांग बेलगाम मंत्री को हटाए, नेताओ की मांग एसपी का ट्रांसफर

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ जिले में एसपी की कुर्सी पर पहला कोई शख्स बैठा जिसने मंत्री को एफआईआर रूपी आईना दिखाकर ना सिर्फ विभाग के हर एक पुलिसकर्मी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया बल्कि जनता के दिलो में भी गहरी आस्था का दीपक जला दिया है, इस पूरे घटनाक्रम के बाद तो जनता भी कहने लगी कि बेलगाम नेताओ ओर शहर व जिले में हो रहे अवैध बजरी, खुलकर भ्रष्टाचार, नेताओ की गुंडागर्दी पर लगाम लगाने जैसे एसपी के रूप में भगवान श्रीकृष्ण आये हो।
लेकिन यह कलयुग है यहाँ एसपी धर्मेंद्र यादव तो क्या स्वयं श्रीकृष्ण भी आये तो नेता रुकने नही देंगे क्योकि ये आईना दिखाते है और आईना सबकुछ साफ साफ दिखा देता है जो ये नेता छिपाते है।
गालीबाज मंत्री के खिलाफ जहाँ जनता सड़को पर है और पुलिस को सम्मान देने और मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई है, मामला अब थमने का नाम नही ले रहा है, वही विश्वशनीय सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ नेता 2 दिन पहले ही आलाकमान के पास पहुंच गए है, ओर सच्चाई और ईमानदारी के साथ जनता और विभाग के लिए खड़े एसपी को अन्यत्र भेजने की मांग की जा रही है, इससे ऐसे नेता कही ना कही सच्चाई को दबाने का काम कर रहे है।
दूसरी ओर कोंग्रेस भी जमकर मंत्री की इस गन्दी ओर ओछी हरकत का विरोध कर रही है, पूर्व मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में कोंग्रेजनो ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर मंत्री पर कार्यवाही करने की मांग की है। तो वही कोंग्रेस के अन्य गुट भी अपने अपने स्तर पर भाजपा के मंत्री गौतम दक का विरोध दर्ज करवा पुलिस को सम्मान देने के लिए सड़कों पर उतर रहे है।

एसपी ने बढ़ाया पुलिस का मान, पुलिस महकमे में एक नई ऊर्जा भरी

स्थानीय पुलिसकर्मियों ओर अधिकारियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे कप्तान साहब ने खाकी को शर्मिंदा करने वाले मंत्री के खिलाफ एफआईआर करवा कर ना सिर्फ विभाग के हर एक पुलिसकर्मी का मान बढ़ाया जबकि पूरे पुलिस महकमे में एक नई ऊर्जा भर दी है जिससे पुलिस अब बिना किसी दबाव के दोगुने जोश के साथ ओर भी अच्छे से जनता के लिए कार्य कर सकेगी।

एसपी का ट्रांसफर यानी चित्तौड़गढ़ में आंदोलन की तैयारी

अगर सरकार चंद नेताओ जिनके निजी स्वार्थ के पीछे चंद दिनों में ही एसपी धर्मेंद्र सिह का ट्रांसफर अन्यत्र कर देती है तो कई संगठन और आम जनता आंदोलन करने और सड़कों पर उतरने की तैयारी में है, क्योकि एसपी को अपनी राह से हटाने के लिए नेताओ की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

जनता का कहना सरकार जनता की या नेताओ की

एसपी को नेताओ के दबाव में आकर अन्यत्र भेजने की तैयारी की खबर जैसे ही जिले में आम जनता को मिली जनता में भारी आक्रोश व्याप्त होने लग गया है, लोगो का कहना है कि सरकार को जनता चुनती है ना कि ये चंद नेता और अगर इन नेताओं के कहने पर पुलिस के साथ अन्याय किया जाता है तो इसके पीछे के कारणों को भी उजागर होने में समय नही लगेगा और इसका खामियाजा सरकार को ही भुगतना पड़ेगा या फिर अगर भारतीय जनता पार्टी जनता की ना होकर चंद नेताओ की हो गई है तो फिर नाम से जनता हटा देवे ओर इसे निजी पार्टी का नाम देवे, लोगों का कहना है कि पहली बार एसपी धर्मेंद्र के आने के बाद राजस्थान पुलिस का सबसे आदर्श वाक्य आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” चरितार्थ हो रहा है, अपराधियों ओर तस्करों में हड़कंप है, यहाँ तक कि जो नेता माफियागिरी कर रहे उनमें भी डर पैदा हुआ है और फिर नेताओ के दबाव में सरकार इन्हें हटाने की गलती करेगी तो बर्दाश्त नही की जाएगी।
बहरहाल चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस के साथ मंत्री की इस हरकत ने सबको चोंका दिया साथ ही आमजन में आक्रोश है, ओर ऐसे मंत्री को हटाने की मांग भी तेज हो गई है तो जनता को उम्मीद है कि सरकार इस पर खरा उतरेगी ओर अनुशासनहीन मंत्री को पद से हटाएगी, अब सरकार जनहित में क्या फैसला लेती है यह तो समय के गर्त में है।