दिनांक: 31 मई 2025
भीलवाड़ा:स्मार्ट हलचल।जय सियाराम स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में मोदी स्टेडियम में आयोजित 43वीं भीलवाड़ा जिला जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। उंखलिया की टीमों ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में चैम्पियन बनकर डबल ताज अपने नाम किया।
*फाइनल परिणाम:*
– बालक वर्ग: उंखलिया ने तस्वरिया को 17-09 से हराया। मध्यांतर तक उंखलिया 10-05 से आगे थी।
– बालिका वर्ग: उंखलिया ने सालरिया को 10-02 से पराजित किया।
*उद्घाटन समारोह में उपस्थित:* भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद राय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल तेली, अर्पित समदानी, अरविंद सैंद, सादिर मोहम्मद, मोतीलाल, अनुराग पारीक, मनीष जांगिड़, नवल गुर्जर, रघुवराज गुर्जर।
*समापन समारोह:* मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, बनवारी सोमानी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राणावत, इमरान कायमखानी – भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, राजेंद्र काबरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*कार्यक्रम में अन्य उपस्थित:* राजस्थान हैंडबॉल संघ उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, हेमेंद्र सिंह चुंडावत, तेज सिंह चौहान, गोविंद धोबी, प्रभु दर्शन बेरवा, लोकेश भट्ट, देशराज जाट, पांचूलाल नायक, ओमप्रकाश नायक, धनराज गुर्जर, निर्मल सिंह, अर्जुन सिंह एवं आयोजन सचिव।
