जयपुर नगर निगम वार्ड 68 में गीता देवी पत्नी जनसेवक शंकर सिरोली का सघन जनसंपर्क संपन्न

22 कॉलोनियों में उमड़ा जनसैलाब, भारी बहुमत से विजई बनाने का लिया संकल्प

भरत देवड़वाल

जगह-जगह देवतुल्य जनता ने किया भव्य स्वागत*

जगतपुरा |  स्मार्ट हलचल|जयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 68 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी गीता देवी मीणा का मंगलवार का जनसंपर्क एवं स्वागत कार्यक्रम हर्षोल्लास और कार्यकर्ताओं, मतदाताओं के बड़े जोश के साथ संपन्न हुआ।मंगलवार को दिनभर प्रत्याशी ने वार्ड की 68 की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वार्डवासियों ने भारी बहुमत से विजयी बनाकर वार्ड की कमान सौंपने का वादा किया।

*प्रमुख स्थानों पर जनसंपर्क:*

प्रातः चक सालिगराम पुरा की ढाणी, नृसिंह विहार SKIT के सामने, विजय नगर, राजीव गांधी नगर, आशादीप ग्रीन एवेन्यू, लोटस विला, बॉस एंक्लेव, महिमा पैनोरमा, भव्या टॉवर, ओबीसी कॉलोनी, बैंक ऑफिसर्स, रामनगरिया विस्तार, विनायक एंक्लेव से लेकर दोपहर में विश्व विद्यालय नगर, रोहिणी नगर जगतपुरा, रोहिणी नगर टीलावाला, विज्ञान नगर, शिक्षा विहार, शिवम नगर SKIT, सीरा की ढाणी, नृसिंह वाटिका तथा शाम को केन्द्रीय विहार-II एवं भव्या ग्रीन में जनसंवाद किया गया।

जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने सड़क, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट एवं पार्कों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रत्याशी गीता देवी मीणा ने सभी को आश्वस्त किया कि जीत के बाद वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

*विज्ञान नगर विकास समिति ने दिया पूर्ण समर्थन:*

इसी क्रम में वार्ड 68 से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी मीणा का विज्ञान नगर स्थित शिव जी मंदिर में विज्ञान नगर विकास समिति की देवतुल्य जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

समिति के सदस्यों ने माला और साफा पहनाकर गीता देवी मीणा और शंकर लाल सिरोली का सम्मान किया और आगामी पार्षद चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बहन मनोहरी देवी ने तन-मन से समर्थन दिलाया, जिसके लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य अर्जुन यादव, गणेश बराला, मुकेश मीना (मोहित स्टील), जगदीश गुरुजी (माधोगढ़), लालचंद तहसीलदार (माधोगढ़), शिव सिंह मीना, शिवराम मीना, बनवारी मीना, माथुर साहब, राजावत एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए गीता देवी मीणा सबसे योग्य उम्मीदवार हैं और विज्ञान नगर की पूरी टीम उनके साथ है।

इस पर गीता देवी मीणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “आपके इस प्यार और समर्थन को कभी नहीं भूलूंगी और वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगी।”

*नारा – विकास, सहयोग, विश्वास। आपका सहयोग ही मेरी ताकत।*