Homeभीलवाड़ापुलिया पार करते समय बाइक समेत युवक गिर गड्ढे में, लोगो ने...

पुलिया पार करते समय बाइक समेत युवक गिर गड्ढे में, लोगो ने बचाया

रोहित सोनी

आसींद । आसींद में कटार पंचायत क्षेत्र से निकल रही खारी नदी की पुलिया पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। मगर अभी भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार दोपहर 2 बजे पापड़िया गांव निवासी दो युवक बाइक से गांव जा रहे थे। इल दौरान पुलिया पर एक फीट पानी बह रहा था। इस दौरान गहरा गड्डा होने पर दोनों उसमें जा गिरे। जिस पर आसपास के लोगों ने जान बचाई। इस दौरान गांव वालों ने बताया कि इससे पहले एक पिकअप इसी गड्ढे में फंस चुकी थी। जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES