Homeअजमेरपुष्कर दिव्य महा आरती पांच मंचों से श्रद्धा भाव के साथ संपन्न

पुष्कर दिव्य महा आरती पांच मंचों से श्रद्धा भाव के साथ संपन्न

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/अजमेर/ स्मार्ट हलचल| धार्मिक नगरी पुष्कर में पुष्कर दिव्य महा आरती संघ की ओर से पौष माह की पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर घाट पुष्कर पर पांच मंचों से भव्य दिव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का भी अभिनंदन किया गया।

संघ के संरक्षक एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महा आरती का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया। पांच मंचों से एक साथ संपन्न हुई इस दिव्य महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और जयपुर घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया।

पांचों मंचों पर महा आरती का संपादन पंडित चंद्रशेखर गौड़, पंडित यज्ञनारायण गौड़, पंडित ईशान गौड़, पंडित आनंद त्रिपाठी एवं पंडित कुलदीप जोशी द्वारा किया गया। आचार्य के रूप में पंडित कैलाश नाथ दाधीच का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा उपाचार्य के रूप में पंडित रवि शंकर गौड़ ने दायित्व निभाया।

कार्यक्रम में डॉक्टर कुलदीप शर्मा एवं देवांश जोशी को राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त होने पर विशेष रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर इंदर सिंह पंवार, तरुण वर्मा,अरुण पाराशर सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर रश्मि शर्मा, एडवोकेट विभु साक्षी शर्मा, प्रियांशा शर्मा, महावीर प्रसाद कुमावत, दिलीप शर्मा, नरेंद्र मेघवाल, कुनाल सिंह राठौड़, रजत विजय सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES