• Home
  • ब्यावर
  • टॉडगढ़ के सरकारी दफ्तरों में राज्य स्तरीय दल का औचक छापा: 11 अधिकारी-कर्मचारी नदारद, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Image

टॉडगढ़ के सरकारी दफ्तरों में राज्य स्तरीय दल का औचक छापा: 11 अधिकारी-कर्मचारी नदारद, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

अनिल कुमार

ब्यावर / टॉडगढ़। स्मार्ट हलचल|प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार के निर्देशों पर बुधवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने उपखण्ड टॉडगढ़ स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह ठीक 10:00 बजे हुई इस अचानक कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कुल 11 अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इस दल में सहायक शासन सचिव राम स्वरूप विश्नोई, अनुभागाधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता व चेना राम भदाला तथा लिपिक ग्रेड-द्वितीय सुरेन्द्र सिंह नौहवार शामिल थे।

टीम ने कार्यालयों में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टरों की गहन जांच की। जांच के दौरान कुल 8 रजिस्टरों का अवलोकन किया,जिनमें स्थिति चिंताजनक पाई गई:

राजपत्रित अधिकारी: कुल 11 में से 1 अधिकारी अनुपस्थित (9.09%) मिले।

अराजपत्रित कर्मचारी: कुल 54 में से 10 कर्मचारी अनुपस्थित (18.51%) पाए गए।

औचक निरीक्षण में कुल 65 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्टाफ में से 11 कार्मिक (16.92%) ड्यूटी से गायब मिले। राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने अनुपस्थित कार्मिकों का रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। दल के अनुसार, बिना बताए अनुपस्थित रहने वाले इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के प्रशासनिक अमले में हड़कंप व्याप्त है।

Related Posts

आशापुरा माता मंदिर में गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

अनिल कुमार खींची ब्यावर। स्मार्ट हलचल|उदयपुर रोड स्थित आशापुरा माता धाम में रविवार को आशापुरा माता मंदिर न्यास…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

महावीर इंटरनेशनल डायमंड का 283वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

62 मरीजों ने लिया चिकित्सा परामर्श, 56 की शुगर व 50 की बीपी जांच अनिल कुमार खींची ब्यावर।…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

वार्ड 29 में प्रमोद शर्मा का चुनाव कार्यालय शुरू, जनसंपर्क में मांगा समर्थन

भाजपा प्रत्याशी ने कहा- पांच साल बेटा-भाई बनकर करूंगा सेवा, विकास को देंगे प्राथमिकता अनिल कुमार खींची ब्यावर।स्मार्ट…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

शांतिनाथ मंदिर में श्री विद्यासागर युवा संगठन ने किया मंजन कार्यक्रम

अनिल कुमार खींची ब्यावर।स्मार्ट हलचल|श्री विद्यासागर युवा संगठन, ब्यावर की ओर से हाउसिंग बोर्ड स्थित शांतिनाथ मंदिर जी…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *