चिमु धतरवाल
बायतु।स्मार्ट हलचल|संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर बायतु विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों—बायतु, बाटाडू, पं. दीनदयाल, गिड़ा एवं पाटोदी—में समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मूंढ़ ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। मूंढ़ ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान मानने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।
मूंढ़ ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी भाईचारे, समानता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम है। संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और नई दिशा देने में प्रासंगिक हैं।
इस दौरान मूंढ़ ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया तथा उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रमों में जिला महामंत्री चनणाराम बेरड़, जिला प्रवक्ता चेनाराम कड़वासरा, मंडल अध्यक्ष मघराज सऊ, हनुमान जाणी, सवाईसिंह भाटी, देवाराम मूंढ़, पुखराज प्रजापत, प्रवीण सऊ, जोगेंद्र प्रजापत, कुम्भाराम धतरवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
