Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने पूछा- सैफई मेडिकल कॉलेज में राजस्थान के एक ही...

अखिलेश यादव ने पूछा- सैफई मेडिकल कॉलेज में राजस्थान के एक ही कोचिंग के बच्चों को नौकरी कैसे मिली?

अखिलेश यादव ने पूछा- सैफई मेडिकल कॉलेज में राजस्थान के एक ही कोचिंग के बच्चों को नौकरी कैसे मिली?Rajasthan children get jobs in Saifai Medical College

रसिया से सस्ता मिल रहा डीजल पेट्रोल, फिर महंगाई क्यो ? अखिलेश यादव

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला केंद्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। सरकार आरक्षण देना नहीं चाहती है।उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने कहा था कि हम स्मार्ट सिटी बनाएंगे। वहां आज जल भराव और गंदगी है। ‌एक्सीडेंट हो रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाएं भी बेकार हो चुकी हैं।‌ हाथरस की घटना प्रशासन की विफलता के कारण हुई है। जिसे शासन ने भी माना है। जब अनुमति दी तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना था। उसे सरकार ने नहीं किया है। इस मौके पर महंगाई, बेरोजगारी, पाकिस्तान, चीन, देश की सीमा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो मुद्दे उठाए गए थे। वह जनता से जुड़े थे। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया था अभी भी बेरोजगारी चरम पर है। जमीनी हकीकत से सरकार दूर है। महंगाई बढ़ने की जिम्मेदार यह खुद है। क्योंकि इन्होंने अपनों को कमाने की छूट दी है। किसान को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह है कि सरकार अपने लोगो के मुनाफा कमाने दे रही है, रसिया से तेल सस्ता मिल रहा है और रसिया को अपने संबंध ठीक करने है इसलिए छूट भी मिल रही है, फिर भी डीजल पेट्रोल महंगा है तो मुनाफा किसकी जेब में है। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के दाल के दाम 100 रुपए से कम है के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दे रही है। उनको जमीनी हकीकत की जानकारी ही नहीं है ये लोग जनता का मजाक बना रहे है।

◾देश की सीमा को लेकर भी दिया बयान

कश्मीर और चीन पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमा को लेकर केंद्र सरकार सावधान नहीं है। सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट शुरू नहीं किए गए हैं। सेना को पर्याप्त टेक्नोलॉजी और जानकारी नहीं मिल पा रही है। खुफिया तंत्र विफल है। जिसकी वजह से देश की आंतरिक और सीमा की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। चीन के मामले में सरकार कुछ बात नहीं रही है। अखबारों से जानकारी मिल रही कि बड़े पैमाने पर जमीन कब्जा कर लिया गया है।

◾लोगों का ध्यान भटकाया गया

बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जमीन का सबसे बड़ा घोटाला बीजेपी वालों ने किया है। भू माफिया कहकर लोगों का ध्यान भटकाते थे। अब यह सच्चाई सामने आ रही है। हर नौकरी में घोटाला किया गया है। सैफई मेडिकल कॉलेज में राजस्थान एक कोचिंग के बच्चों को बड़ी संख्या में नौकरी कैसे मिल गई है? उन्होंने पत्रकारों से इसकी जानकारी करने को कहा कि इन बच्चों से क्या वसूला गया है? लखनऊ पीजीआई की भी स्थिति है। इसका मुख्य कारण है कि यह आरक्षण नहीं देना चाहते हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES