राजस्थान वित्त निगम किशनगढ़ द्वारा मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर आयोजित, ₹800 लाख के ऋण आवेदन प्राप्त

भरत देवड़वाल

किशनगढ़।स्मार्ट हलचल।राजस्थान वित्त निगम, शाखा किशनगढ़ द्वारा आज मार्बल एसोसिएशन भवन, रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चला।शिविर में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को निगम की ऋण एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित उद्यमियों की ऋण पत्रावलियां मौके पर तैयार कर आवेदन शुल्क जमा कराया गया।

निगम द्वारा उद्योग, होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, कॉमर्शियल व रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स सहित सेवा क्षेत्र की इकाइयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र उद्यमियों को 5.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹200 लाख तक ऋण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जयपुर मुख्यालय से पधारे निगम के कार्यकारी निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा, आईएएस ने निगम की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निगम राज्य में औद्योगिक विकास बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।

शिविर में कुल ₹800.00 लाख के ऋण आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो क्षेत्र के उद्यमियों में निगम की योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।