अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अविनाश गहलोत फाउंडेशन, बिजयनगर द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में आयोजित इस सेवा कार्य का लोगों ने सराहना करते हुए लाभ उठाया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। इस अवसर पर संजय महावर, मोहित गोखरू, त्रिलोक मुंदड़ा, मुकेश माली, मनीष महावर, कालू प्रजापति, महावीर गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, धर्मा गुर्जर, किशन गुर्जर, हेमंत डूंगरवाल, अमित कावड़िया, संजय झांवर सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित कर निर्जला एकादशी का पुण्य लाभ प्राप्त किया गया।
अविनाश गहलोत फाउंडेशन, बिजयनगर के इस सराहनीय सेवा कार्य की नगरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
