राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ऋषि लंबा ने वीर जवानों के जज्बे को किया सलाम

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|समाज में अराजकता के विरुद्ध सुरक्षा की दीवार बनकर खड़े रहने वाले राजस्थान पुलिस के जवानों के सम्मान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं जिला कांग्रेस सेवादल के जिला प्रवक्ता ऋषि लंबा ने भावपूर्ण संदेश जारी किया है। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर लंबा ने पुलिस बल के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

” *आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” मात्र नारा नहीं, संकल्प है*
ऋषि लंबा ने कहा कि राजस्थान पुलिस केवल एक वर्दीधारी बल नहीं है, बल्कि यह न्याय की वह उम्मीद है जो समाज के अंतिम व्यक्ति को सुरक्षा का अहसास कराती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब पूरा शहर सुकून की नींद सोता है, तब ‘खाकी’ की जागती आँखें ही हमारी सुरक्षा का आधार होती हैं। अपराधियों की रीढ़ तोड़कर कानून का शासन स्थापित करना ही इस बल की असली पहचान है।

अविराम सेवा और मानवीय चेहरा
लंबा ने पुलिसकर्मियों के मानवीय पक्ष की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों, कड़कड़ाती धूप या बारिश और त्योहारों के समय अपने परिवार से दूर रहकर समाज को अपना परिवार मानना त्याग की पराकाष्ठा है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस का समर्पण ही राजस्थान की शांति का असली सूत्रधार है।