—->डोम ,टेंट तैयार रसोई में भट्टी पूजन से शुभारंभ।
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट उपखंड उनियारा क्षेत्र के बनेठा कस्बे में माली (सैनी) समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 19 अप्रैल (आखातीज) के अबूझ सावे पर आयोजित इस भव्य समारोह को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बनेठा कस्बे के बालाजी के बाग प्रांगण में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन के लिए पंडाल, भोजन, और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है।सामूहिक विवाह सम्मेलन में 70 से 80 के लगभग जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हमसफर बनेंगे।जिसके लिए समितियां गठित की जा चुकी हे।
समिति से जुड़े हरिराम सैनी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कलश शोभा यात्रा वर-वधु की शोभायात्रा, पाणिग्रहण संस्कार आदि होंगे।इस आयोजन का उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना है।यह आयोजन समाज को एक नई दिशा देने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की दिशा में एक अहम कदम है।
