क्लास साथी के सभापति बनने पर केशव गुप्ता ने जताई खुशी, बोले- उनके नेतृत्व में गंगापुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा
मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|वजीरपुर स्थित केशव फ्रेश की ओर से नगर परिषद गंगापुर के सभापति कुबेर गोयल एवं पार्षद गिरधारी लाल गुप्ता, पंकज मंगलम सहित पार्षदगणों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान आत्मीयता और सौहार्द के माहौल में जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। केशव फ्रेश की ओर से किए गए इस स्वागत-सम्मान को लेकर सभापति एवं पार्षदों के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया गया।
केशव फ्रेश के मालिक केशव गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद गंगापुर के नवनिर्वाचित सभापति कुबेर गोयल उनके क्लास साथी रहे हैं। ऐसे में उनके सभापति बनने पर उन्हें विशेष खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि कुबेर गोयल के साथ उनका पुराना परिचय और मित्रता रही है। उनके सभापति बनने से उन्हें उम्मीद है कि गंगापुर शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
केशव गुप्ता ने कहा कि शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आमजन की समस्याओं का समाधान, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किसी भी शहर के विकास की आधारशिला है। उन्हें विश्वास है कि कुबेर गोयल के नेतृत्व में नगर परिषद गंगापुर शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर केशव फ्रेश की ओर से सभापति कुबेर गोयल और समस्त पार्षदगणों का आत्मीय स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया गया। केशव गुप्ता ने इस अवसर को अपने लिए खुशी का पल बताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि गंगापुर शहर निरंतर प्रगति करे और विकास की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करे, यही उनकी कामना है।