सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत राजगढ़ थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कस्बा राजगढ़ के वार्ड नंबर 07 निवासी मुबारिक पुत्र उम्मेद (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 06.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा इसके नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर और खरीदारों के संबंध में सघन पूछताछ जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में विशेष भूमिका दयाराम कानि0 539 व कर्मपाल कानि0 1363 पुलिस थाना राजगढ़ जिला चूरू की रही है। चूरू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।