राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर छोटी सादड़ी की कार्यकारिणी घोषित

उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर संगठन को मिली नई मजबूती, कांग्रेस की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

छोटीसादड़ी,2 अगस्त,(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी यादव एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष गिरधरलाल जाट की सहमति से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर छोटी सादड़ी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नवनियुक्त कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी पदाधिकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा एवं रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

घोषित कार्यकारिणी में हेमन्त डूंगरवाल को अध्यक्ष, रविराव सावंत को संगठन महामंत्री, महावीर जैन को कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार टेलर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर विकास नागौरी, मनोज शर्मा, यशवंत शर्मा, राकेश जगदाले, देवेन्द्र उपाध्याय, पारस बण्डी, संजय नागौरी, प्रदीप आमेटा, ओमप्रकाश माली एवं पवन हाड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव पद पर शीतल नलवाया, राजमल तेली, जितेन्द्रराव मराठा, जितेन्द्र गोदावत, गजेन्द्र खींची, अनिल शर्मा, सुनील खींची एवं सुनीलराव मराठा को मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार सचिव पद पर राजकुमार लसौड़, विनोद माली, चिन्दू यादव, ललित सेन एवं पीयूष मोची को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित चौरड़िया, करूण माली, सांवरा तेली, दिनेश माली, नितिन लसौड़, विजेन्द्र बलसोरा एवं वैभव मंगरोरा को शामिल किया गया है। वहीं पंकज सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।