किशन वैष्णव
पुस्तकालय निर्माण, सम्मान समारोह और पौधारोपण के प्रस्ताव पर बनी सहमति
शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|रेगर समाज छात्रावास विकास समिति शाहपुरा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को छात्रावास भवन में वीरमलाल डडवाडिया की अध्यक्षता एवं छात्रावास अध्यक्ष रतनलाल मुंडेतिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास के विकास, शिक्षा, सामाजिक संगठन, राजनीतिक जागरूकता तथा आगामी सम्मान समारोह सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कोषाध्यक्ष हंसराज जाबरोलिया ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सुखदेव रेगर सांगरिया ने छात्रावास की आय बढ़ाने के सुझाव दिए, जबकि उपाध्यक्ष मेवालाल जगरवाल ने दानदाताओं से घोषित राशि का संग्रहण करने तथा ₹5100 या उससे अधिक सहयोग देने वाले भामाशाहों के नाम शिलालेख पर अंकित कराने का प्रस्ताव रखा।
मोहनलाल रेगर ने नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। सहसचिव चंद्रप्रकाश इंदौरिया ने युवाओं की सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। गढ़ गवली शाखा अध्यक्ष रणजीत निंदरिया एवं पूर्व पार्षद देवीलाल रेगर ने समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
शिक्षाविद कैलाश इंदौरिया, गोपाललाल झरोटिया एवं रतनलाल आरटिया ने छात्रावास में पुस्तकालय स्थापित करने का सुझाव दिया। रामरतन रेगर ने समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही। छात्रावास सचिव कमलेश मुंडेतिया ने समाज के भामाशाहों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों, नव नियुक्त राजकीय सेवकों एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में छात्रावास की व्यवस्थाओं, पेयजल, प्रकाश एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष वीरमलाल डडवाडिया ने आगामी सम्मान समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के बाद पौधारोपण किया गया। विद्यार्थी एवं पर्यावरण संगठन सेहो के सहयोग से रामेश्वरलाल जारोटिया के नेतृत्व में छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बैठक में माधुलाल रेगर, रामरतन रेगर, कैलाशचंद्र रेगर, मोहनलाल रेगर, चंद्रप्रकाश रेगर, आनंद रेगर, मनोज रेगर, देवीलाल रेगर, लक्ष्मण रेगर सहित विभिन्न गांवों के समाजजन उपस्थित रहे।
