नगरीय निकाय चुनावों से पहले संगठन विस्तार तेज-जल्द होगी देवली व दूनी में भी नियुक्ति
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|आगामी नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के विभाग राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, जिला टोंक ने संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन द्वारा जिले की सात नगरपालिका क्षेत्रों में नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव की पूर्वानुमति से प्रदेश संगठन महासचिव केशव तिवारी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की। जहां निवाई नगरीय शहरी अध्यक्ष सुमेर सिंह राजावत, पीपलू में प्रकाश चौधरी, डिग्गी में सुरेश चंद सैनी, मालपुरा में असगर अली नकवी, लांबाहरिसिंह में अमित कुमार पाटनी, टोडारायसिंह में गणेश लाल साहू तथा उनियारा नगर अध्यक्ष पद पर जुनैद अहमद को नियुक्त किया गया हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को शीघ्र नगर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देवली एवं दूनी नगरपालिका क्षेत्रों में भी जल्द नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि जिलेभर में सर्वोदय और स्वराज की भावना पर आधारित कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके।
