चाकू-बाजी की झूठी घटना का पुलिस थाना भवानीमंडी ने किया खुलासा,फरियादी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी चाकू बाजी की झूठी घटना

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/  भवानी मंडी भवानी मंडी पुलिस ने चाकू बाजी की एक झूठी वारदात का पर्दाफाश करते हुए झूठी कहानी करने के आरोप में 6 6 दोस्त गिरफ्तार किया
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि
*घटना का विवरण:*
दिनांक 07 जुलाई को फरियादी साजिद पुत्र हसीम उम्र 19 साल जाति मुसलमान निवासी सुकेट जिला कोटा ने उप थाना हाजर बताया कि बीते कल दिनांक 6 जुलाई करीब रात को 10-11 बजे नारायण खेड़ा रोड पर पेट्रोल पम्प के पास किराने की दुकान पर तीनों दोस्त रुक कर हमने उस दुकान से 20 रुपये के खाने के लिए सेव नमकीन खरीदी तो मैंने व मेरे दोस्त अली व शेख एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से मेरे पीठ पर मारा जिससे मेरे खून निकल आया। तो मेरे दोस्त मोटरसाइकिल से सरकारी अस्पताल लाए। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया।

*पुलिस कार्रवाई:*
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में थाना अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने पर *चाकू-बाजी की झूठी वारदात का खुलासा* हुआ।

प्रकरण हाजर के *फरियादी साजिद सहित चाकू की झूठी घटना का षडयंत्र रचने वाले 05 अन्य दोस्तों को* गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

*गिरफ्तार विवरण:*
*साजिद* पुत्र हसीम भाई, उम्र 19 साल, निवासी सुकेट जिला कोटा ग्रामीण
अली हुसैन* पुत्र छन्नू भाई, उम्र 21 साल, निवासी सुकेट जिला कोटा ग्रामीण
शेरखान* पुत्र अजफल, उम्र 26 साल, निवासी सुकेट जिला कोटा ग्रामीण
शेख मुराद उर्फ शेखु* पुत्र अब्दुल इस्लाम, निवासी सुकेट जिला कोटा ग्रामीण
*अल्फेज* पुत्र कल्लू खान, उम्र 21 साल, निवासी सुकेट जिला कोटा ग्रामीण
*अमन* पुत्र आसिफ, उम्र 19 साल, निवासी सुकेट जिला कोटा

*टीम:* प्रमोद कुमार पु.नि., दिपेन्द्र सिंह उ.नि., वीरेन्द्र सिंह उ.नि., जयदीप सिंह उ.नि., तेजेन्द्र सिंह कांस्टेबल 1379, महेश कांस्टेबल 1380