पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजलि
निंबाहेड़ा,21 मई,2026
ज़ाकिर हुसैन
स्मार्ट हलचल।निंबाहेड़ा नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः 9:15 बजे राजीव नगर स्थित कासोद कच्ची बस्ती,टेम्पो चौराहा पर स्थापित स्वर्गीय राजीव गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत के निर्माण,पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने, सूचना प्रौद्योगिकी एवं युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी एवं विकासशील सोच का महान नेता बतायाएवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाएं।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को 21वीं सदी की सोच से जोड़ते हुए तकनीकी विकास, संचार क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव राजीव गांधी जी के विचारों एवं जनसेवा के सिद्धांतों पर चलकर देशहित एवं आमजन के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का बलिदान देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला कांग्रेस महासचिव मनोहर सिंह मीणा, कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, आदिवासी नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू भील, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राजेश सांड, सचिव शांतिलाल लाडना,उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, महासचिव जावेद खान,सचिव ब्रह्मलाल उपाध्याय, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर हुसैन मंसूरी, विष्णुलाल सुथार, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, खेमराज मेघवाल, राधेश्याम मीणा, पार्षद प्रतिनिधि आजाद भाई, बाबरूलाल मीणा, बाबू खान मेव, मोहम्मद हसन शेख, अजीज खान, राजा उस्ताद, आजु खान, रशीद खान,इक़बाल हुसैन नीलगर, ताराचंद मेघवाल, पूरण मेघवाल, हितेश भराडिया, अजीज शाह, उस्मान अली, टीपू खान, दिनेश चंद्र, मांगीलाल एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
