दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा विश्व हिंदू परिषद खंड बरूंदनी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

रमेश चंद्र डाड

आकोला।स्मार्ट हलचल|विश्व हिंदू परिषद खंड बरूंदनी की ओर से रक्षाबंधन पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिसमें बरून्दनी पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम विश्नोई रवी कुमार चोधरी जवानों को रक्षा सूत्र बांधा गया है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला मठमंदिर अर्चना पुरोहित, शिव प्रकाश भट्ट, गौतम तिवारी, जिला सत्संग प्रमुख राधाकृष्ण प्रजापत, प्रखंड अध्यक्ष राधाकृष्ण लक्षकार, बसंती सोनी बनवारी गट्टानी महावीर वैष्णव राजकुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बहनों ने पुलिसकर्मियों को भाई मानकर राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी ड्यूटी निभाकर समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ओर देश हिंदू समाज की रक्षा करने का कर्तव्य निभाते हैं रक्षाबंधन पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव प्रकट किया गया। है कृष्ण प्रजापत साक्षी ,पलक, पायल लक्षकार खटीक प्रियंका खटीक निकिता, दिव्यांशी नंदनी रानू लवली प्रजापत