रमेश चंद्र डाड
आकोला।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा को लेकर आमल्दा गांव में मंगलवार को एक दिवसीय भव्य तेजा मेला और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामीणों और तेजा भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।सोमवार रात को होगा जागरण और तेजा गायनमेले के उपलक्ष्य में सोमवार रात को विशाल तेजा गायन एवं भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों और गायन मंडलियों द्वारा वीर तेजाजी के जीवन चरित्र और महिमा का गान किया जाएगा, जो पूरी रात चलेगा।विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा मेले का शुभारंभमंगलवार सुबह तेजाजी के थानक (देवरे) पर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ मेले का आधिकारिक शुभारंभ होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस एक दिवसीय मेले में आमल्दा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से तेजा गायन की प्रसिद्ध भजन मंडलियां भाग लेंगी और अपनी प्रस्तुतियां देंगी।ऊंट और सफेद घोड़ी का नृत्य रहेगा मुख्य आकर्षणइस बार मेले को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले के दौरान ऊंट एवं सफेद घोड़ी का हैरतअंगेज नृत्य श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भंडारे) का भी विशेष प्रबंध किया गया है, जहां दिनभर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
