डॉ. जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में नियुक्ति-जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा की अनुशंसा,
– रक्तदान अभियान को मिलेगी नई गति, ब्लड की कमी दूर करने की उम्मीद
शिवराज बारवाल मीना
बूंदी/टोंक ।स्मार्ट हलचल|रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्वाति दाधीच को रक्तकोष फाउंडेशन, बूंदी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (सचिव, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार) के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा की अनुशंसा पर की गई।
स्वाति दाधीच लंबे समय से रक्तदान अभियान से जुड़ी हुई हैं और अब तक 39 बार रक्तदान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगी तथा रक्तदान शिविरों का दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगी। उनकी नियुक्ति पर फाउंडेशन के प्रवक्ता रामलाल मीणा, सचिव सीताराम मीणा, महिला प्रभारी नीलम माथुर, जिला संयोजक लोकेश गोस्वामी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा (नर्सिंग ऑफिसर) ने विश्वास जताया कि स्वाति दाधीच की सक्रियता और अनुभव से जिले में ब्लड की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी तथा रक्तदान आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।
