बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला स्वास्थ्य समिति, जिला प्रशासन, सामान्य चिकित्सालय बूंदी एवं मेडिकल कॉलेज बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में रेड क्रॉस भवन, बूंदी में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रक्तदान शिविर के कोऑर्डिनेटर सत्यभान शर्मा ने बताया कि शिविर में मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल ने 80वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने रक्तवीर राजेश खोईवाल को 80वीं बार रक्तदान करने पर माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खोईवाल को “माइलस्टोन” की संज्ञा देते हुए रक्तदान के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। साथ ही जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वालों का उत्साह वर्धन करने के लिए समय-समय पर सम्मानित भी किया जाना चाहिए
शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में शाम तक कुल 102 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर का निरीक्षण एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राहुल चंदेल, पीएमओ डॉ. एल.एन. मीणा, आयुष विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र सिंह राजावत, एडिशनल सीएमएचओ कमलेश शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी नारायण सिंह हाड़ा, भामस के प्रदेश अध्यक्ष मेघवान सिंह, दलजीत मीणा, सुदामा सेवा संस्थान से सत्येश शर्मा, हेमराज राठौड़, नूपुर मालव, निर्मल मालव, महेश चंदवानी, अशोक जैन, दिलीप सिंह राजावत, मानव सेवा समिति के रवि कुमार तथा रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अशोक विजय, पुरुषोत्तम पारीक एवं नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध होना मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी ने आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
