गाजियाबाद के थाना नंदग्राम स्थित निर्माणाधीन मॉल में एक 7 साल की बच्ची का शव मिला है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. बच्ची अपने परिवार के साथ इसी मॉल में रहती थी. परिवार मॉल निर्माण में लगा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये घटना राजनगर एक्सटेंशन के नंदग्राम में बन रहे मॉल की है. खबर के मुताबिक बच्ची अपने परिवार के साथ इसी मॉल में रहती थी. शुक्रवार की रात 9 बजे बच्ची अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश करनी शुरू की. काफी देर तलाश करने के बाद रात क़रीब एक बजे बच्ची का शव मॉल में ग्राउंड फ्लोर पर पड़ा मिला. जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
रेप के बाद तीसरे फ्लोर से फेंका
आशंका का जताई जा रही है की बच्ची को पहले या तो अपहरण या फिर पहले पहला फुसला कर ले जाया गया. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर निर्माणाधीन मॉल के तीसरे फ्लोर से उसे नीचे फेंक दिया गया, जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई.
शुक्रवार रात 1 बजे मिला शव
पुलिस ने बताया कि बच्ची शाम को 7 बजे से ही गायब थी. ऐसे में उसके परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी. रात में 1 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि राजनगर एक्सटेंशन के एक निर्माणाधीन मॉल में बच्ची का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही नंदग्राम पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिजन बिहार के रहने वाले हैं, जो निर्माणधीन मॉल में ही मजदूरी कर रहे थे और मॉल परिसर में ही झोपड़ी बनाकर यहां रह रहे थे. परिजनों ने बच्ची को आखिरी बार शाम को 7 बजे देखा था.
मामा ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
बच्ची के मामा ने बताया कल शाम से ही बच्ची लापता थी रात में 1 बच्ची का शव मिला था. मामा ने बच्ची के साथ रेप होने की आशंका जताई है. घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. मौके पर मौजूद गार्ड से भी मारपीट भी हुई है. जिसके बाद मौके पर पुलिस तैनात की गई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है और पूछताछ की जा रही है.
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला और क्लीयर होगा. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ भी जांच की गई है. जल्द ही इस मामले में पूरा खुलासा करने की बात पुलिस ने कही है.
