पहले ही प्रयास में आरएएस 2024 में 113वीं रैंक, लोटवाड़ा के हिमांशु अवस्थी ने बढ़ाया जिले का मान

भरत देवड़वाल

जयपुर/।स्मार्ट हलचल|ग्राम लोटवाड़ा, दौसा निवासी हिमांशु अवस्थी ने आरएएस 2024 परीक्षा में 113वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि यह उनका आरएएस का पहला ही प्रयास था।हिमांशु ने क्लैट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद Institute of Law, Nirma University, अहमदाबाद से विधि की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा (IAS) परीक्षा दी, जिसमें उन्हें दो बार इंटरव्यू देने का अवसर मिला। पहले ही प्रयास में वे इंटरव्यू चरण तक पहुंचे, हालांकि अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सके।

इसके बाद पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने Rajasthan High Court के समक्ष प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के रूप में कार्य प्रारंभ किया और अपना कार्यालय स्थापित किया।

हिमांशु ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने आरएएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी। दिन में वे वकालत की प्रैक्टिस करते थे और रात में पढ़ाई करते थे। मेहनत रंग लाई और पहले ही प्रयास में उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की।

हिमांशु अवस्थी ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, इष्टदेवता, माता-पिता, बहन, बहनोई एवं मामा के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और जिले में हर्ष का माहौल है।