शाहपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चार हजार से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण, 77 लाख के अवार्ड पारित

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीवलाडा के आदेशानुसार दिनांक 09.05.2026 को तालुका हाजा शाहपुरा में बैंच प्रथम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण, दाण्डिक श्मनीय अपराध, सिविल प्रकरण, एनआई एक्ट प्रकरण, प्रीलिटीगेशन प्रकरण, राजीनामा योग्य ट्राफिक चालान, एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गये तथा कुल 2616 प्रकरण एवं राजस्व न्यायालय शाहपुरा के कुल 2065 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैंच प्रथम में न्यायालय के कुल 2616 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 765 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया, जिसमें एमएसीटी प्रकरणों के अंर्तत कुल 77,67,000 रूपए का अवॉर्ड पारित किया गया। बैंक रिकवरी एवं बिजली के बकाया बिल भुगतान से संबंधित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। इस अवसर पर लोक अदालत के सदस्य पैनल अधिवक्ता श्री अंकित शर्मा, तालुका सचिव श्री आजाद मोहम्मद, उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा एवं न्यायालय के कर्मचारीगण श्री सुधीर उपाध्याय, दशरथ रेगर, विनोद गुर्जन, अभिषेक सुवालका, मोहन बैरागी जी एवं अन्य अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागों बैंकों के अधिकरी एवं कर्मचारियों के सहयोग से लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।