राशन में कटौती से मचा हाहाकार, आधे उपभोक्ता गेहूं से होंगे वंचित: कोमल मेहता

वार्ड-1 की उचित मूल्य दुकान पर कम आवंटन का आरोप, उपभोक्ता विभाग को पत्र भेज बढ़ोतरी की मांग
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।शहर के उपनगर पुर वार्ड नंबर-1 की उचित मूल्य दुकान पर गेहूं का आवंटन कम होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी कोमल मेहता ने अतिरिक्त आयुक्त एवं निदेशक, उपभोक्ता मामलात विभाग जयपुर को पत्र भेजकर गेहूं का आवंटन बढ़ाने की मांग की है।
मेहता ने बताया कि मई और जून में 107 क्विंटल गेहूं का वितरण किया गया, लेकिन बड़ी संख्या में पात्र उपभोक्ता राशन से वंचित रह गए। उनका आरोप है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए करीब 45 प्रतिशत गेहूं कम आवंटित किया गया है, जिससे करीब 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाएगा। उन्होंने विभाग से तत्काल आवंटन बढ़ाकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने की मांग की है।