गंगापुर में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण कुंभकरण, मेघनाथ का हुआ दहन

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|नगर सहित ग्रामीण अंचल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के पंचतीर्थ बालाजी मंदिर से राम दरबार,भगवान शिव,मां दुर्गा आदि की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होते हुए रावण दहन स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में शंकर भगवान बने गौ भक्त नंदकिशोर तेली आकर्षण के केंद्र रहे। रावण दहन स्थल पर भव्य आतिशबाजी के बाद भगवान राम के हाथों से बाण चलाकर रावण , मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। इस बार रावण के पुतले ने गर्दन घुमाई,आंखों और मुंह से अंगारे निकाले जिसे देख कर दर्शक रोमांचित हो उठे। रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति लखन काकानी व नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि चौहान ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और श्रीराम ,लक्ष्मण ,हनुमान जी,जामवंत जी ,ब्रह्मा जी की जीवंत झांकी बने कलाकारों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सभी पार्षदगण सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।