भीलवाड़ा में 6 जगह होगा रावण दहन, पुतलों पर निगम खर्च करेगा 4.95 लाख रुपए

20 अक्टूबर को शाम 6 बजे दशहरा उत्सव, तेजाजी चौक सहित पूर, सांगानेर, लेबर कॉलोनी, टंकी के बालाजी और सालरा में होगा आयोजन

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां की हैं। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शहर में छह स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन छह स्थानों पर रावण के पुतले तैयार कराने के लिए निगम 4.95 लाख रुपए खर्च करेगा।
नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरे पर शहर में छह जगह रावण दहन कराया जाएगा। सभी स्थानों पर मंगलवार शाम 6 बजे कार्यक्रम होंगे। इसके तहत तेजाजी चौक के अलावा पूर, सांगानेर, लेबर कॉलोनी, टंकी के बालाजी और सालरा में रावण दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
समय: शाम 6 बजे
आयोजक: नगर निगम, भीलवाड़ा
पुतलों पर खर्च: 4.95 लाख रुपए:-
छह जगह जलेगा रावण, खर्च होंगे लाखों रुपए
नगर निगम की ओर से शहर के छह स्थानों पर रावण दहन की व्यवस्था की गई है।
मेला प्रभारी अखेराम बड़ोदिया के अनुसार
इन पुतलों पर 4.95 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। दशहरे पर होने वाले इन आयोजनों में शहरवासियों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही रावण दहन देखने का अवसर मिलेगा।
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश:-
दशहरा पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन के साथ विजयादशमी का उत्सव मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने से शहर के विभिन्न इलाकों के लोग उत्सव में शामिल हो सकेंगे।