(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तत्वावधान में नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 470 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्त विभिन्न ब्लड बैंकों को सौंपा गया। इस अवसर पर समाज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा रक्तदाताओं, भामाशाहों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विधायक जब्बर सिंह सांखला ने समाज को सेवा कार्यों में लगातार आगे रहने का आह्वान किया।
