अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में हुआ आयोजन; शिक्षा और सामाजिक एकता से ही संभव है सर्वांगीण विकास : एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर
काछोला (स्मार्ट हलचल)अखिल भारतीय रैगर महासभा, काछोला के तत्वावधान में समाज के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘रेगर दिवस’ एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर रहे, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र कुमार रेगर ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और होनहार खिलाड़ियों का नागरिक अभिनंदन किया गया।
सामाजिक महापुरुषों के चरणों में नमन कर किया शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा रैगर महासभा के संस्थापक स्वामी आत्माराम ‘लक्ष्य’ के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव : कन्हैया लाल रेगर
समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर ने समाज के स्थापना दिवस पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का मूल आधार है। जब युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा ग्रहण करेगी तभी समाज का चौतरफा विकास होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से राजनीतिक मजबूती मिलती है और समाज को आगे ले जाने के लिए कुरीतियों व व्यसनों पर अंकुश लगाना बेहद अनिवार्य है।
2 नवंबर 1944 से जुड़ा है रेगर दिवस का इतिहास
कार्यक्रम सह-संयोजक चांदमल जाड़ोटिया ने बताया कि 2 नवंबर 1944 को दौसा में प्रथम बार रैगर समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया गया था। उसी ऐतिहासिक उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष समूचे भारतवर्ष में समाजजन इसे रेगर दिवस के रूप में मनाते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण के साथ-साथ आर्थिक व राजनीतिक उत्थान को गति देना है।
जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम संयोजक प्रेमचंद रेगर एवं टीम ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों तथा खो-खो खिलाड़ी फूलचंद रेगर, किशन लाल रेगर और सांवरा लाल रेगर का स्वागत-सम्मान किया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि अरविंद माली, चैनपुरिया सरपंच रतन लाल रेगर, राजगढ़ सरपंच बद्री लाल गुर्जर, थलकला सरपंच हरीश चौधरी, जगपुरा सरपंच नारायण लाल बैरवा, खाचरोल सरपंच जगदीश चंद्र बैरवा, मानपुरा झीकरी सरपंच गिरधारी लाल रेगर, सरथला सरपंच सरदार सिंह मीणा एवं खजूरी सरपंच शौरभ पारीक अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इसके अलावा बीगोद पार्षद अशोक कुमार रेगर, बिजौलिया पार्षद राधेश्याम रेगर, शाहपुरा पार्षद युवराज रेगर, चेतन रेगर, नरेंद्र कुमार रेगर, पूरणमल कांसोटिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र बसेटिया, उपसरपंच सांवरा लाल रेगर, कैलाश चंद्र रेगर, कालू लाल रेगर, विमला रेगर, नीतू रेगर, काछोला वार्ड पंच विमला देवी रेगर, देवी लाल रैगर, सांवरिया लाल, जगदीश, बंशी लाल, सांवरा लाल रेगर (जगपुरा), शिवराज, शंभू लाल, मनोज, छोटू लाल, मुकेश, नंद लाल, लक्ष्मण एवं दुर्गा लाल रेगर सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राजमल जाड़ोटिया ने किया।