भादसोड़ा। स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के दौरान गांव की बहू उर्मिला सुथार (जूली) ने पहली बार अपने ससुराल में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। विवाह के बाद पहली बार ससुराल में मतदान करना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा। मतदान केंद्र पर जूली ने अपने पति राधे सुथार के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते हुए अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन किया। पंचायती राज चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ ही गांव की सरकार चुनने में उनकी सक्रिय भूमिका को भी दर्शाती है। जूली का पहली बार ससुराल में मतदान करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।