महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

(ज़ाकिर हुसैन)

निंबाहेड़ा, 24 जून
स्मार्ट हलचल।महेश नवमी के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज द्वारा निंबाहेड़ा नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्राओं का राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाजजनों को महेश नवमी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी सद्भाव की मंगलकामना की गई।

मंगलवार सायंकाल माहेश्वरी समाज हाथी वाला मंदिर तथा माहेश्वरी समाज श्री हनुमान मंदिर,मोती बाजार से भगवान महेश की भव्य शोभायात्राएं नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।

शोभायात्राओं में भगवान महेश की आकर्षक झांकी, सुसज्जित रथ, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।
चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने अस्पताल के समीप कांग्रेसजनों ने शोभायात्राओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्राओं में शामिल माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं बालक-बालिकाओं का अभिनंदन करते हुए महेश नवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस दौरान शोभायात्राओं में सुसज्जित रथ पर विराजित भगवान महेश के शिवलिंग स्वरूप पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से नगर पालिका निंबाहेड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने भगवान महेश से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली, सामाजिक समरसता तथा भाईचारे की भावना निरंतर बनी रहने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष हाजी जकी अहमद उर्फ गुड्डा भाई, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नुसरत खान, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत,नगर अध्यक्ष राहुल सेन नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव पंकज लड़ा,ओम प्रकाश शर्मा, समुन्द्र सिंह गुंडुसुर,दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन,आई टी सेल के सह संयोजक ललित पंचोली एवं पूर्व पार्षद महेश काबरा व रशीद खान,बाबू खान मेव,मुकेश जाट, गोविन्द गग्गड,संजय मोदी,कानजी किर,सुरेश मीणा, पुखराज पालेचा,प्रहलाद खटीक,आशुतोष टांक,हरि किशन माली, अनिल मीणा,सत्तार खान,छोगालाल मंगरौरा,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।