रेणुका कासलीवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

 

विद्या महिला मंडल ने लहरिया उत्सव के साथ कराया कार्यकारिणी का गठन

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|श्री दिगंबर जैन पंचायती नसियां में विद्या महिला मंडल की ओर से लहरिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात महिला मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए।

चुनाव में श्रीमती रेणुका कासलीवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सुनीता रावका को मंत्री, सुधा फागीवाल को उपाध्यक्ष तथा पुष्पा बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम में जयमाला जी बाकलीवाल, निर्मला गदिया, सीमा धगड़ा, बिंदु काला, बीना कासलीवाल, कमला सोगानी, विद्या गदिया, मंजू गोधा और पूनम रावका सहित महिला मंडल की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का उपस्थित महिलाओं ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से सेवा, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।