एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत में 12 मामलों का निस्तारण, 25.87 लाख रुपए के अवार्ड पारित,

बैंक ऋण और चेक अनादरण के मामलों में दोनों पक्षों को समझाइश कर कराया राजीनामा

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/निवाई। स्मार्ट हलचल।तालुका विधिक सेवा समिति निवाई की ओर से शनिवार को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें चेक अनादरण के मामलों के साथ ही एसबीआई और यूनियन बैंक के लंबित ऋण एवं प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई की गई।
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सृष्टि चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी समझाइश के माध्यम से विवादों का समाधान करवाया गया। इस दौरान आपसी सहमति से कुल 12 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 25 लाख 87 हजार 276 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। कार्यक्रम में अधिवक्ता मोहम्मद सलीम, एसबीआई एवं यूनियन बैंक के अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी और संबंधित पक्षकार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण होने पर समय और धन दोनों की बचत होती है। साथ ही पक्षकारों को अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिलती है।