Homeअजमेरश्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारितः श्री सीमेंट मजदूर संघ "मनरेगा...

श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारितः श्री सीमेंट मजदूर संघ “मनरेगा बचाओ” पोस्टर किया जारी, आंदोलन की रूपरेखा तय

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर में राष्ट्रीय श्री सीमेंट मजदूर संघ की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों तथा श्रम कानूनों में बदलावों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर के अध्यक्ष किशोर चौधरी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए, जबकि महेंद्र चौहान विशिष्ट मेहमान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की।

कार्यसमिति ने अपने प्रस्ताव में कहा कि नए श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं। इससे संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिक प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा, रोजगार स्थायित्व और न्यूनतम अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

मुख्य मेहमान किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने मनरेगा से जुड़े हालिया निर्णयों को भी मजदूर विरोधी बताया, जिससे ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका पर सीधा असर पड़ने की बात कही।
राजस्थान इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां मजदूरों पर सीधा कुठाराघात हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटक वर्षों से कांग्रेस पार्टी का मजबूत स्तंभ रहा है और ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्रों में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है।

बैठक में श्रमिक अधिकारों को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने और आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई, ताकि सरकार पर जनदबाव बनाया जा सके।

कार्यक्रम को ब्यावर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. एस.सी. जैन, ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव महेंद्र चौहान, ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक रांका, भुवनेश शर्मा, शैलेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में इंटक कांग्रेस द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया। साथ ही “मनरेगा बचाओ” पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन में किशोर चौधरी, दिनेश शर्मा, मनोज चौहान, अशोक रांका, महेंद्र चौहान (सरपंच बर), डॉ. एस.सी. जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES