गो माता राष्ट्र माता के संकल्प को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गो संरक्षण एवं गोवंश के हित में ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
इस दौरान कोटड़ी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सुवालका, कोटड़ी कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य तथा कोटड़ी जीएसएस अध्यक्ष नरपत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए अपना संकल्प दोहराया और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व है। गोवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गो माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने की दिशा में सरकार आवश्यक कदम उठाए।
इस अवसर पर शंकर गुर्जर, भगवती लाल गुर्जर, दीपक टेलर, ओम सोनी, दिलीप सिंह, तेजमल माली, महेंद्र टेलर, बलवंत कुमार भट्ट, संपत सुथार, रामलाल गुर्जर, नारायण सिंह, रामेश्वर पटेल, अनवर मेवाती, पंडित मोहित, लखन तेली, मोहम्मद उस्ता, मुल चन्द माली, निलेश आचार्य, जवान सिंह, राधेश्याम, भंवर सिंह, समुद्र गुर्जर, जगदीश, देव, जयपाल, पुखराज आचार्य, मुकेश आचार्य, दुर्गालाल आचार्य, शंभू तेली, राजेंद्र, राधेश्याम गुर्जर एवं एडवोकेट शिव प्रकाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि “गो माता राष्ट्र माता” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।