भीलवाड़ा में 50 स्थानों पर हुआ शस्त्र पूजन, धर्म और राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया विजयादशमी उत्सव, युवाओं में भरा साहस और आत्मविश्वास का जोश
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|विजयादशमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। महानगर में कुल 50 स्थानों पर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
विहिप महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा एवं महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद सनातन परंपराओं के अनुरूप शास्त्रों और शस्त्रों का पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन के माध्यम से समाज में आत्मरक्षा, वीरता, साहस और शक्ति के महत्व का संदेश दिया गया।
बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास ने शस्त्र पूजन के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष स्थान है। शास्त्र जहां जीवन को सही दिशा और संस्कार प्रदान करते हैं, वहीं शस्त्र आत्मरक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रतीक हैं। समाज के निर्माण और राष्ट्र की रक्षा के लिए दोनों का महत्व आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन का उद्देश्य युवाओं में धर्म एवं राष्ट्र रक्षा के प्रति जागरूकता, जोश और आत्मविश्वास पैदा करना है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रहित, धर्म रक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में महानगर एवं विभिन्न प्रखंडों की टोली के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, कार्यसमिति सदस्य ओम बुलिया, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत, महानगर सह संयोजक हितेश नाथ, सह मंत्री सौम्य मेहता, सुशील सुवालका, उपाध्यक्ष भारत गेंगट एवं निलेश सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल बांठिया, व्यायामशाला प्रमुख विकास सुवालका, सह सुरक्षा प्रमुख सत्तू बजरंगी और रवि सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की ओर से गायत्री सोनी, लक्ष्मी वर्मा, सरोज राजपूत, सिल्की आसवानी, अंबिका भट्ट, अंतिमा, नव्या, सुहाना, आराध्या एवं मानवी ने भाग लिया। प्रखंड स्तर पर प्रखंड मंत्री भंवर सिंह, हितेश कृपलानी, प्रखंड संयोजक कैलाश साहू, रितिक जगत्यानी, शुभम मिश्रा, नवीन आर्य, अर्जुन साहू, ऋषि हाड़ा, नरेंद्र तंबोली, पप्पू साहू, शिव विश्नोई, लोकेंद्र सिंह, पिंकेश पुरी, सुरेश शर्मा एवं सनी टेलर सहित गणेश, मनोज, मनीष, अजय, चंदन, राजतिलक, रोहित, संदीप, भव्य, हर्षित, भविष्य, शेरू, देवीलाल, जोधराज, हेमसत्यम, अंकित और कन्हैया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।