Homeराज्यउत्तर प्रदेशहर व्यक्ति वृक्षारोपण करके पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प ले: डॉ०...

हर व्यक्ति वृक्षारोपण करके पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प ले: डॉ० रमाकांत यादव प्रतिकुलपति

हर व्यक्ति वृक्षारोपण करके पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प ले: डॉ० रमाकांत यादव प्रतिकुलपति

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यूपी.यूएमएस इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से पौधारोपण अभियान जारी है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के रायबरेलियन परिसर में प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर रमाकांत यादव के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रतिकुलपति नें कहा कि हम सभी को पौधारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने के हरसंभव उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आदमी को वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उसकी रक्षा भी करना चाहिए ताकि हमें शुद्ध पर्यावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि एक स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है। यह पौधारोपण अभियान हवा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ छाया प्रदान करेगा और अधिक उपचार आत्मक वातावरण तैयार करेगा। यूपीयूएमएस इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव एवं उपाध्यक्ष अमित शुक्ला की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर श्वेता चौधरी,डॉ पीके जैन,डॉक्टर अतुल मिश्रा नें भी एक एक पौधा लगाया। पीपल, जामुन,अमरुद,अमला के करीब 21 पौधे रोपे गए। यूनियन के अध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि यह महाअभियान एक जुलाई से शुरू किया गया जों 15 अगस्त 2024 तक अनवरत चलता रहेगा। यूनियन के उपाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला ने कहा कि जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो परमात्मा की कृपा भी बनी रहेगी और हम आपदा से मुक्त हो पाएंगे। यह हरे-भरे वृक्ष ही हम सबको प्रकृति व परमात्मा के साथ जोड़ने के माध्यम बनेंगे। इसलिए यूनियन द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर महामंत्री राजीव कुमार,प्रहलाद शुक्ला,जहीरुद्दीन,राजेन्द्र कुमार अनुरागी, जंत्री प्रसाद,स्वदेश बाबू,गौरव श्रीवास्तव,संजय सिन्हा,अपराजिता तिवारी,मोनिका सिरोही,वीरेन्द्र भाष्कर,मकसूद आलम,शिव मिश्रा,बालेन्द्र तिवारी इत्यादि बड़ी संख्या में कर्मचारी
वृक्षारोपण किया।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES