सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी संगठन ने वृद्धि चंद गुर्जर को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/जयपुर। स्मार्ट हलचल|सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी संगठन, राजस्थान की ओर से टोंक निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वृद्धि चंद गुर्जर को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की जयपुर में आयोजित बैठक में की गई।
बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक दायित्वों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक जसवंत राम, पी.के. तिवारी सहित पुलिस महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया। संगठन के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल पुनिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.पी. गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
*प्रदेश कार्यकारिणी में मिली नई जिम्मेदारी*
बैठक के दौरान संगठन में नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें टोंक निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वृद्धि चंद गुर्जर को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वृद्धि चंद गुर्जर को संगठन के पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
*पूर्व आईपीएस जसवंत राम ने किया सम्मान*
नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वृद्धि चंद गुर्जर को पूर्व पुलिस महानिदेशक जसवंत राम ने माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।