तीन शिक्षण संस्थानों में 78 शिक्षकों को किया सम्मानित
कोटा।स्मार्ट हलचल|शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब पद्मिनी, कोटा ने शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। क्लब की सदस्य पीयूषा न्याती के सहयोग से एमडी मिशन कॉलेज, लॉरेंस एंड मेयो स्कूल एवं जेडीबी कॉलेज में शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा और समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया।
आयोजित सम्मान समारोहों में एमडी मिशन कॉलेज के 26, लॉरेंस एंड मेयो स्कूल के 17 तथा जेडीबी कॉलेज के 35 शिक्षकों सहित कुल 78 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि एमडी मिशन ग्रुप ऑफ कॉलेजे की निदेशक एवं शिक्षा विषय में पीएचडी रोटेरियन रश्मि दाधीच, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी रोटेरियन शशि अग्रवाल, लॉरेंस एंड मेयो स्कूल के निदेशक एवं सर्वोदय स्कूल्स के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। जेडीबी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रेरणा शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी एवं सपना बटला की उपस्थिति रही।
क्लब की ओर से रोटेरियन पीयूषा न्याती के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रमों में रोटेरियन सोनिया लखोटिया, प्रीति आनंद सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को प्रेरणा, आत्मविश्वास और सही दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
