निंबाहेड़ा,18 अप्रैल 2026
स्मार्ट हलचल|रजा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मौलाना युसूफ निजामी साहब की सरपरस्ती में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक 15 दिवसीय “रोज़ा फराइज़ तरबियत कैंप” का शुभारंभ किया गया है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य समुदाय के बच्चों को दीन की बुनियादी जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं संस्कारों से अवगत कराना है।कैंप के माध्यम से बच्चों में बड़ों का सम्मान, छोटों के प्रति स्नेह तथा पड़ोसियों के साथ प्रेमपूर्वक जीवन यापन करने जैसी सकारात्मक आदतों का विकास किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा और वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
इस अवसर पर इशकाबाद मस्जिद के इमाम सरफराज खान लड़कों की तरबियत की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि उनकी अहलिया मोहतरमा अलीमा लड़कियों की शिक्षा एवं संस्कार निर्माण का कार्य संभाल रही हैं।
कैंप के शुभारंभ कार्यक्रम में कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद फारूक, पुरानी ईदगाह मस्जिद के सदर मुनव्वर खान, हाजी एजाज खान एवं मौलाना युसूफ निजामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कमेटी सदस्य आमिर अनवर, राशिद खान, यासीन खान, नाजिम अंसारी, सिकंदर खान, शाहरुख खान एवं शाहनवाज खान सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा, नमाज़, रोज़ा के फराइज़ तथा अच्छे आचरण से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने जीवन में इन मूल्यों को आत्मसात कर सकें।
