राज्य सरकार का ग्रामीण विकास रथ ग्राम पंचायत चिनायटा में पहुंचा

अजीम खान चिनायटा

हिंडौन/स्मार्ट हलचल,राज्य सरकार का ग्रामीण विकास रथ आज शनिवार को खेड़ा जमालपुर मंडल की ग्राम पंचायत खीपकापुरा जगर, चिनायटा, राराशाहपुर में पहुंचा l इस दौरान एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई l जिसमें लोग योजनाओं से रूबरू होकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं l कार्यक्रम में खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विकास रथ का भव्य स्वागत किया l इस दौरान कार्यक्रम में करौली विधानसभा के प्रवासी विस्तारक एवं प्रदेश आईटी संयोजक रिंकू मीणा बडोली एवं भाजपा खेडा जमालपुर मंडल महामंत्री राम प्रकाश डागुर अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली , नायब तहसीलदार शेरपुर हरिशंकर शर्मा , ग्राम पंचायत चिनायटा पटवारी अमित डागुर एवं खीपका पुरा ग्राम पंचायत पटवारी चंद्रभान प्रजापति, खीपकापुरा सरपंच बबलू जाटव जगर सरपंच मिथलेश देवी, चिनायटा सरपंच आशा देवी एवं चिनायटा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिंह डागुर एवं ग्राम रोजगार सहायक शंकर सिंह कृषि पर्यवेक्षक राहुल जाटव , रामेश्वर डागुर, मोरध्वज पहलवान, मनोज डागुर, मंडल उपाध्यक्ष किशन सिंह गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष रामदयाल सेन, सुंदर सिंह,राज सिंह, बने सिंह, मण्डल मीडिया प्रभारी नाहर सिंह डागुर आदि लोग मौजूद रहे l