ईरान और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के संकट को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के दौरे पर

ईरान और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के संकट को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के दौरे पर हैं और शी जिनपिंग को रिझाने में जुटे हैं. ट्रंप की इस बेचैनी के बीच रूस ने उन्हें एक बड़ी और खरी सलाह दे डाली है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने साफ लफ्जों में कहा है कि अगर ट्रंप वाकई में शांति और इस युद्ध का पक्का समाधान चाहते हैं, तो उन्हें पाकिस्तान के भरोसे रहने के बजाय भारत की मदद लेनी चाहिए. उन्होंने इसके पीछे एक सॉलिड रीजन भी दिया है.

रूस ने US को दी भारत को चुनने की सलाह

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दिल्ली से वाशिंगटन को एकदम दो-टूक मैसेज दे दिया है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच मचे घमासान को शांत करने के लिए पाकिस्तान फिलहाल छोटी-मोटी मदद तो कर रहा है, लेकिन अगर इस झगड़े का पक्का और लंबा समाधान चाहिए तो दुनिया को भारत के पास आना होगा. लावरोव का मानना है कि भारत के पास कूटनीति का इतना जबरदस्त और पुराना तजुर्बा है कि वो एक मजबूत मध्यस्थ की भूमिका सबसे बेहतर तरीके से निभा सकता है.

पाकिस्तान पर भरोसा नहीं

सीधे शब्दों में कहें तो रूस ने अमेरिका को समझा दिया है कि शांति के लिए पाकिस्तान की नहीं, बल्कि भारत की साख पर भरोसा करना ही सही फैसला होगा. रूस की ये सलाह उस वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग में शी जिनपिंग के साथ इस मसले पर माथापच्ची कर रहे हैं