पारस पंच के नेतृत्व में पहनाई गांधी टोपी, पंचायत चुनाव में जुटने का किया आह्वान
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बुधवार को गेगल टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पायलट आर.के. मार्बल के निदेशक कंवरलाल पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त करने किशनगढ़ जा रहे थे। इस दौरान ब्यावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पारस पंच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें गांधी टोपी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने राहुल गांधी के कथन को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव सोहन मेवाड़ा, ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, पार्षद हनुमान सांखला, विधानसभा सेवादल अध्यक्ष मगन सोलंकी, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेश कुमार, सेवादल सचिव कमलेश बोहरा, अरविंद भट्टनगर, सोनू चौहान, जैनेत शर्मा और नारायण सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।