बी एम राठौर
सांगोद 28 मई |स्मार्ट हलचल।सागोद इदुल अजहा की नमाज जामा मस्जिद पेश इमाम नायब काजी हाफिज बिलाल अहमद ने ईदगाह मे अदा करवाकर बताया कि कुर्बानी हज़रत इब्राहिम अलयस्सलाम की सुंनत है और यह हर साइबे निसाब(जो धन से सक्षम हे) पर वाजिब है और इसका मकसद हमारी जिंदगी के अंदर कि बुरी आदतों से बचना है हम हमारे अंदर से गलत चीजों को निकाले और अच्छाइयों को हमारे अंदर लाए और हर गलत चीज को हमारे अंदर से निकालें हम हमारी जिंदगी को ऐसी बनाए कि हमारी जात से किसी को कोई तकलीफ नहीं पहुंचे हजरत इब्राहिम अलयस्सलाम की सुन्नत हमे सिखाती है कि दिन के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट हमारी अपनी नफ्सानी ख्वाहिश है। ईदुल अजहा दरअसल इन्हीं ख्वाइशों को अल्लाह की रजा के लिए कुर्बान करने का नाम है क़ुर्बानी का हकीकी सवाब उसी वक्त मिलता है जब बंदे की नियत खालिस अल्लाह की रजा के लिए हो अगर दिल में दिखावा या सिर्फ गोश्त खाने का मकसद हो तो यह इबादत बारगाह ए इलाही में कुबूल नहीं होती वक्फ कमेटी सदर मिर्जा मुश्ताक अहमद सचिव मजीद भाई सिंगीवाले कोषाध्यक्ष जब्बार भाई सिंगीवाला जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक असरार अहमद ने कहा है कि बकरा ईद इंसानियत,भाईचारे व अल्लाह के प्रतीक अटूट विश्वास का त्यौहार है इस त्यौहार पर कुर्बानी से मतलब अपने स्वार्थों को छोड़ना व अच्छाइयों को अपनाना है गुरुवार को ईदुल अजहा का त्यौहार सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया गया ईदुल अडहा की नमाज़ से पूर्व ईदगाह गेट को फूलों से सजाया गया गुरुवार को ईदुल अजहा की नमाज जामा मस्जिद पेश इमाम नायब काजी हाफिज बिलाल अहमद ने कोटा रोड इदगाह मे आठ बजे अदा करवाई जिसमें देश मे अमन चैन,शांति सौहार्द वह भाईचारे की दुआ की ईद का त्यौहार हर्ष उल्लास वह सौहार्द भाईचारे के साथ मनाया गया बड़ों के साथ ही छोटे बच्चे भी ईदगाह में टोपी सर पर लगाकर नजर आए बकरा ईद की नमाज के बाद नायब काजी वह पेश इमाम हाफिज़ बिलाल अहमद को डॉ॰ आज़म बेग वक्फ कमेटी सदर मिर्ज़ा मुश्ताक अहमद सचिव मजीद भाई सींगीवाले खजांची जब्बार भाई सींगीवाले पंचायत खेलदार सदर मिर्ज़ा मुफीद अहमद असरार अहमद फ़ख़रुद्दीन मंसूरी पूर्व वक्फ कमेटी सदर समद मिर्ज़ा,साबीर मिर्ज़ा मंजूर बेग,अंजुमन सदर इब्राहिम अंसारी,सलीम अंसारी, शौकत अंसारी इस्राईल अंसारी ने साफ़ा बाँध व फूलों की माला पहनाकर स्वागत व सम्मान कर दस्तार बंदी की उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी ईदगाह के बाहर जन प्रतिनिधि वह समाजसेवि कुशलपाल सिंह पानाहेड़ा, काँग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत,दीपक जेलिया हेमंत नागर सूरज वाल्मीकि ने ईद की मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे साथ ही नायब तहसीलदार जुगलकिशोर नागर,पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र कुमार,थाना अधिकारी अनिल कुमार,अभय सिंह वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का महमूद खान चांद भाई नियारगीर इफ्तिकार मिर्ज़ा रफीक भाई नियारगीर आबिद मिर्जा मोहम्मद रईस अजहर अंसारी ने फुलों की माला पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया ईद की नमाज के बाद मुस्लिम जनों ने कब्रिस्तानों में पहुँच कर जो इस दुनिया से जा चुके हैं उनके लिए दुआएं कि उसके बाद अपने घरो पर पहुँचकर कुर्बानी की रस्म अदा की साथ ही प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ पुलिस जाप्ते को सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह जगह तैनात किया हुआ था
