पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । शहर के अरिहंत हॉस्पिटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात युवक की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।मृतक के दाहिने हाथ कर दिनेश गुदा हुआ है।पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि जरिए टेलीफोन सूचना मिली कि अरिहंत हॉस्पिटल के समीप एक अज्ञात युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है।सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और उक्त युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर दिनेश नाम गुदा हुआ है ओर उसने काले रंग की शर्ट और जींस पहन रखी है। फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है,पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है ।
