सहकारिता सप्ताह: जिला स्तरीय समारोह में इंदिरा विनय झंवर सम्मानित

सहकारिता सप्ताह: जिला स्तरीय समारोह में इंदिरा विनय झंवर सम्मानित

मांडलगढ़/भीलवाड़ा, 29 जून। भीलवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कृषक सम्मान समारोह में मांडलगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा विनय झंवर को सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में सहकारिता विभाग एवं बैंक प्रशासन की ओर से श्रीमती इंदिरा विनय झंवर का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक, रजिस्ट्रार, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी, विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष, व्यवस्थापक तथा बड़ी संख्या में किसान एवं सहकारिता प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने, किसानों को विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने तथा सहकारी समितियों की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती इंदिरा विनय झंवर के सम्मानित होने पर क्षेत्र के सहकारिता प्रतिनिधियों एवं किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।